Site icon Lahar Chakra

Champai Soren: हेमंत सरकार में कुछ भी सही नहीं चल रहा, हड़बड़ी में हो रहे निर्णय; जल्द फूंकेंगे एक बड़े आंदोलन का बिगुल

Saraikela. झारखंड के सरायकेला में रविवार को बीजेपी कार्यकर्ता मिलन समारोह सह वनभोज आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार को निशाने पर लिया. चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार में कुछ भी सही नहीं चल रहा है, सभी निर्णय हड़बड़ी में लिए गए हैं.

झारखंड का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है. इसको लेकर चंपाई सोरेन ने कहा, इस बार के बजट सत्र में सभी मामलों को उठाएंगे. हम हेमंत सरकार के कार्य करने के तरीकों को देख रहे हैं बहुत जल्द ही उनके खिलाफ एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा.कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं के साथ एक पंगत पर बैठकर पूर्व मुख्यमंत्री ने भोजन किया.

Exit mobile version