Lahar Chakra

champai Soren visit Aasam: असम के सीएम हिमंता से मिले चंपाई सोरेन, मां कामाख्या देवी का किया दर्शन

Jamshedpur. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन असम दौरे के बाद शनिवार की देर रात जमशेदपुर लौटे. असम के दौरे में उनके साथ पत्नी व बेटा-बेटी भी साथ थे. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा गुवाहाटी में सपरिवार मां कामाख्या देवी के दर्शन कर झारखंडवासियों के लिए सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि की कामना की.

इसके साथ ही एक तस्वीर असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा ने अपने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन व उनके परिवार के गुवाहाटी पधारने पर पत्नी रिनीकी के साथ उनके आवभगत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. उन्हें असमिया व्यंजनों से परिचित कराने का अवसर मिला. उनके अनुभवों से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला. भोजन के पहले असम के मुख्यमंत्री ने चंपाई सोरेन का असमिया गमछा ओढ़ाकर घर पहुंचने पर अभिनंदन किया. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भी असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा द्वारा की गयी आवभगत के लिए आभार जताया.

Exit mobile version