
Seraikela. नामांकन पत्र में दिये गये संपत्ति के ब्योरा के मुताबिक पूर्व सीएम सह सरायकेला विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी चंपाई सोरेन करोडपति हैं. उनके पास 1.41 करोड़ की चल-अचल संपति है. पत्नी माको सोरेन के पास 99 लाख की संपति है. चम्पाई सोरेन के नाम एक एनपी बोर पिस्तौल, एक एनपी बोर राइफल व एक डबल बोर गन हैं.चम्पाई सोरेन के पास 24,59,900 की तीन गाडियां हैं. वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में दिये गये शपथ पत्र में 1.28 लाख की संपत्ति होने का ब्योरा चुनाव आयोग को दिया था. संपत्ति में पांच वर्षों में महज 11 लाख की बढोतरी हुई है.
