Site icon Lahar Chakra

Chandil Accident: चौका-कांड्रा मार्ग पर खूंटी पहाड़धार के समीप कार के धक्के से नीमडीह का युवक घायल

Chandil. चौका-कांड्रा मार्ग स्थित खूंटी पहाड़धार के समीप कार के धक्के से बाइक सवार युवक विभीषण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया. विभीषण नीमडीह के बाड़ेदा गांव निवासी है. घटना सोमवार दोपहर 2 बजे की है. घटना की सूचना पर चौका पुलिस पंहुची और एम्बुलेंस से इलाज के लिए चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया. जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक चौका से कांड्रा जा रहा था, उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही कार जोरदार टक्कर मार कर चौका की ओर भाग गया.

Exit mobile version