Site icon Lahar Chakra

Chandil ‘Accident’: ट्रेलर की चपेट में आयी बाइक, गम्हरिया से लौट रहे युवक की मौत, साथी गंभीर

Chandil.टाटा-पुरुलिया मार्ग पर चांडिल गोलचक्कर बाइपास सड़क पर बड़ा हादसा सामने आया. यहां शुक्रवार की सुबह करीब 8:30 बजे अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. वहीं, उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान उदल बांदु निवासी वीरेन मंडल के रूप में हुई है. वहीं, घायल युवक धीरेन्द्र महतो कुकड़ू के लेटेमदा स्थित मुड़ाडीह का है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. चांडिल पुलिस ने घायल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेज दिया. वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घायल धीरेन्द्र महतो का इलाज शिवा नर्सिंग होम में चल रहा है. धीरेन्द्र महतो व वीरेन मंडल गम्हरिया स्थित किसी कंपनी में काम करते हैं. वहां से ड्यूटी खत्म करने के बाद सुबह बाइक से दोनों अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान जमशेदपुर से पुरुलिया की तरफ जा रहे ट्रेलर ने बाइक को चपेट में ले लिया. पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाला ट्रेलर को जब्त कर लिया है. वहीं, घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. पुलिस जांच कर रही है.

Exit mobile version