Site icon Lahar Chakra

Chandil Accident: अनियंत्रित ट्रेलर झोपड़ीनुमा होटल में घुसा, कोई हताहत नहीं

Chandil . चांडिल थाना के एनएच-33 शहरबेड़ा दलमा गेट पर अनियंत्रित ट्रेलर झोपड़ी नुमा होटल में घुस गया. इससे पहले एक बोलेरो और दो बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. घटना शुक्रवार शाम 6 बजे की है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. ट्रेलर को जब्त कर लिया है. जानकारी के अनुसार ट्रेलर रांची से जमशेदपुर की ओर जा रहा था. चिलगु शहरबेड़ा के बीच पुल की मरम्मत हो रही है. इस कारण सड़क के एक साइड से वाहनों का आवागमन हो रहा है. इसी दौरान पुल को पार करने बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर झोपड़ीनुमा होटल में घुस गया. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

Exit mobile version