Site icon Lahar Chakra

Chandil Crime: घर में हथियार रखने के आरोप में तीन लोगों को कपाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Chandil. कपाली पुलिस ने अवैध रूप से देसी पिस्टल रखने के आरोप में अंसार नगर डेमडुबी निवासी अरबाज अंसारी, हांसाडुगरी के शेख समीर उर्फ शेख सदाब, हंसाडुगरी निवासी अफाक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल दिया. ओपी प्रभारी सोनू ने गुप्त सूचना मिली कि डेमडुबी के एक घर में हथियार है. वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर छापेमारी दल के साथ घर में दबिश दी गयी. पकड़ाये शेख समीर उर्फ शेख सदाब की निशानदेही पर अरबाज अंसारी के घर से अवैध देसी पिस्टल, दो राउंड जिंदा गोली, जियो कंपनी का पैड व मोबाइल बरामद किया. तकनीक साक्ष्य के आधार पर शेष बचे अफाक को भी गिरफ्तार किया गया. तीनों को प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

Exit mobile version