Site icon Lahar Chakra

Chandil Dam: बारिश के बीच दो लोगों की वज्रपात से मौत, दोनों डैम में मछली को डाल रहे थे दाना

Chandil. चांडिल डैम के किनारे बोराबिंधा गांव में मछली को दाना खिला रहे दो लोगों की वज्रपात से मौत हो गयी. घटना शुक्रवार शाम की है. मृतक की पहचान कालीराम बेसरा (55) एवं बनु टुडू (60) के रूप में हुई है. दोनों चांडिल डैम के केज कल्चर में मछली को दाना खिलाने गये थे. इसी दौरान तेज बारिश के साथ वज्रपात हो गया. इसमें दोनों की मौत मौके पर ही हो गई.

बोराबिंधा निवासी बनू टुडू व कालीराम बेसरा मत्स्य मित्र थे. रोजाना की तरह शुक्रवार शाम को केज कल्चर में मछलियों को दाना खिलाने छह लोग गये थे. इसमें दो लोग केज के अंदर गये. चार लोग केज के बाहर खड़े थे. दाना खिलाने के दौरान अचानाक बारिश होने लगी. इसी दौरान वज्रपात होने लगा. वज्रपात की चपेट में दोनों आ गये. ग्रामीणों की मदद से दोनों को चांडिल अनुमंडल अस्पताल लाया गया. यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया.

Exit mobile version