Site icon Lahar Chakra

चांडिल: लॉटरी का टिकट बेचने के आरोप में चार युवक गिरफ्तार

चांडिल. चांडिल थाना की पुलिस ने अवैध लॉटरी कारोबार में संलिप्त चार लोगों को गिरफ्तार कर शनिवार को सरायकेला जेल भेज दिया. इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी वरुण यादव ने कहा कि अवैध लॉटरी बिक्री की बार बार सूचना मिल रही थी. जिस पर चांडिल हाइस्कूल के समीप के एक घर के अंदर तलाशी ली गई कमरे में काला रंग का बाग के अंदर अवैध लॉटरी टिकट 820 नगद 56200 बरामद किया गया इसके साथ ही चांडिल बाजार निवासी काबुल नाग, मोनू हालदार, लेंगडीह निवासी अजय महतो, कुम्हारपाड़ा निवासी अर्जुन सिंह मुंडा को गिरफ्तार किया गया.

Exit mobile version