Site icon Lahar Chakra

Chandil News: झुंड से बिछड़ा जंगली हाथी मचा रहा उत्पात, एनएच 32 पर आया, थम गयी वाहनों की रफ्तार, दहशत में रहे लोग

Chandil. झुंड से बिछड़ा जंगली हाथी का चांडिल व नीमडीह प्रखंड क्षेत्र में अातंक है. शनिवार की सुबह हाथी टाटा-पुरुलिया मार्ग सिरका-कुशपुतुल मार्ग पर बेखौफ घूमता नजर आया. सड़क पर हाथी के घूमने के दौरान वाहनों की रफ्तार थम गयी. वही ग्रामीणों के हो हल्ला करने के बाद हाथी लुपुंगडीह टोल प्लाजा के समीप वन विभाग के नर्सरी की ओर चला गया. ग्रामीणों ने बताया कि झुंड से पिछड़ दान तेल हाथी कई महीनो से इस क्षेत्र में बेखौफ घूम रहा है. उक्त हाथी खेत में लगे धान की फसल को रौंद कर बर्बाद भी कर रहा है .

Exit mobile version