Site icon Lahar Chakra

Chandil News: नीमडीह के गुंडा गांव में कमल तोड़ने तालाब में उतरे सिंचाई विभाग का कर्मचारी डूबा, मौत

Chandil. नीमडीह थाना क्षेत्र के गुंडा गांव स्थित तालाब में डूबने से जगन्नाथ सिंह सरदार की मौत हो गयी. वह सिंचाई विभाग में कार्यरत थे. गुंडा गांव के रहने वाले थे. घटना की सूचना पर समाजसेवी सुखराम हेम्ब्रम, समाजसेवी खगेन महतो, चांडिल डैम के विस्थापित श्यामल मार्डी व सरदीप लायेक पहुंचे. तालाब से शव को रेसक्यू कर निकाला गया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के अनुसार, वह बीते बुधवार को तालाब में कमल फूल तोड़ने के लिए घुसे थे. उसी दौरान तालाब के गहरे पानी डूब गया. गुरुवार को शव को निकाला गया.

Exit mobile version