Site icon Lahar Chakra

Chandil News: प्रखंड विकास पदाधिकारी राजश्री ललिता बाखला ने कुकड़ू का लिया पदभार, बतायीं अपनी प्राथमिकता

Chandil. कुकडू प्रखंड की प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राजश्री ललिता बाखला ने बुधवार को स्वतः पदभार ग्रहण किया. इस दौरान नव पदस्थापित बीडीओ राजश्री ललिता बाखला ने कहा कि अबुआ आवास योजना, पीएम आवास योजना, मंईयां सम्मान योजना, मनरेगा योजना आदि राज्य और केंद्र सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को हर गांव, हर घर तक सुचारु रूप से पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी. वहीं इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को भी अपनी प्राथमिकता बताया. इस दौरान उन्होंने कहा कि आमलोग आसानी से कार्यालय में आकर उनसे मिल सकते हैं. अपनी समस्याओं को बता सकते हैं. लोगों की समस्याओं पर त्वरित समाधान करने का प्रयास होगा. उन्होंने कहा कि स्कूल स्तर पर खेल को बढ़ावा देते हुए खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास होगा. वहीं स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र एवं क्षेत्र का लगातार निरीक्षण किया जाएगा.

Exit mobile version