Site icon Lahar Chakra

Chandil News: करण महतो हत्याकांड के मुख्य आरोपी खगेन महतो के घर चांडिल पुलिस ने चस्पा किया इश्तेहार

Chandil. चांडिल के रावताड़ा गांव निवासी छात्र करण महतो हत्याकांड के मुख्य आरोपी लेंगडीह गांव निवासी खगेन महतो के घर पर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया गया. चांडिल थाना प्रभारी वरुण कुमार यादव ने बताया कि करण महतो हत्याकांड के मुख्य आरोपी खगेन महतो के घर इश्तेहार चिपकाया गया है. खगेन महतो घटना के बाद से फरार है. खगेन महतो का बेटा को चांडिल पुलिस कोलकाता से गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेजा चुका है. मालूम हो कि रावताड़ा गांव निवासी सिंहभूम कॉलेज चांडिल के इंटरमीडिएट के छात्र करण महतो की हत्या 5 मार्च 2024 को हुई थी. पुलिस खगेन महतो की तलाश कर रही है.

Exit mobile version