Site icon Lahar Chakra

Chandil News: एनएच 32 पर आदारडीह अंतरराज्यीय चेक नाका से इनोवा से दो लाख रुपए जब्त, बंगाल से चांडिल की ओर आ रही थी कार

Chandil. नीमडीह पुलिस ने टाटा-पुरुलिया मार्ग एनएच 32 आदारडीह अंतरराज्यीय चेक नाका से बीते शुक्रवार की रात को पश्चिम बंगाल की ओर से चांडिल की ओर आ रही इनोवा कार की तलाशी लेने के क्रम में दो लाख रुपए नगद बरामद किए. इस संबंध में थाना प्रभारी संतन कुमार ने बताया कि जब्त राशि की जांच की जा रही हैं. इधर शनिवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार सिन्हा, पुलिस निरीक्षक अजय कुमार, थाना प्रभारी संतन कुमार में चार पहिया बाहन, बस, सवारी बाहन, बाइक आदि की जांच की. साथ ही चेक नाका में तैनात दंडाधिकारी व पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

Exit mobile version