Site icon Lahar Chakra

Chandil News: कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनभर कार्यकर्ताओं ने थामा आजसू पार्टी का दामन

Chandil. कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार कपिला के नेतृत्व में दर्जनभर कार्यकर्ताओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. शुक्रवार को चिलगु स्थित आजसू पार्टी के प्रधान कार्यालय में मनीष कुमार कपिला व कांग्रेस के हैंसाकोचा पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जितेन सिंह मुंडा समेत कांग्रेस व झामुमो को छोड़कर गुरुपद टुडू, अभिराम टुडू, रामप्रसाद टुडू, राजू मांझी, बुधराम सिंह मुंडा, प्रल्हाद सिंह मुंडा, युधिष्ठिर मांझी, बलराम सिंह मुंडा, मिठू बास्के, सुखदेव सिंह मुंडा, अनिल सिंह मुंडा ने आजसू का दामन थामा. आजसू केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत किया तथा पार्टी के विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का अपील की..मौके पर हरेलाल महतो ने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा का सर्वांगीण विकास ही हमारा लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि अब यहां पैंतरेबाजी की राजनीति नहीं चलेगी, बल्कि यहां की जनता नेताओं के समाजसेवा व चरित्र का आकलन करेगी और चुनाव करेगी. इस अवसर पर दुर्योधन गोप, गौरी लायक, माधव सिंह मुंडा, दिलीप प्रमाणिक, गुरुचरण महतो, सनत महतो आदि उपस्थित थे.

Exit mobile version