Site icon Lahar Chakra

Chandil Road Accident: चांडिल-पुरुलिया न्यू बायपास रोड पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को रौंदा, हादसे में युवक की मौत

Chandil.सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की जान चली गई। चांडिल-पुरुलिया न्यू बायपास रोड पर रावताड़ा चौक के समीप तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रावताड़ा निवासी अभिजीत गोराई के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, अभिजीत अपनी बाइक लेकर सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रेलर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसे संभलने तक का मौका नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि अभिजीत एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था। उसकी शादी करीब चार साल पहले हुई थी। महज 26 वर्ष की उम्र में उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने चांडिल-पुरुलिया न्यू बायपास रोड पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं।

Exit mobile version