Site icon Lahar Chakra

Chandil ROB: जामडीह आरओबी का सांसद ने किया शुभारंभ, अब चांडिल से पुरुलिया का सफर हुआ आसान

Chandil .सांसद संजय सेठ ने आज नीमडीह प्रखंड स्थित नवनिर्मित जामडीह रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का विधिवत उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। इस बहुप्रतीक्षित पुल के चालू होने से रेलवे फाटक पर लगने वाले भीषण जाम से मुक्ति मिलेगी। अब चांडिल से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया तक का आवागमन बेहद सुगम, सुरक्षित और तेज हो जाएगा।

लोगों को जाम से मिलेगी बड़ी राहत
ओवरब्रिज के चालू होने से चांडिल क्षेत्र में जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी। ओवरब्रिज के शुरू होने से आवागमन पहले की अपेक्षा सुगम होगा। खासकर रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को जाम में घंटों समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा। लंबे समय से ओवरब्रिज के चालू होने का इंतजार कर रहे स्थानीय लोगों में इसे लेकर खुशी है।

Exit mobile version