Site icon Lahar Chakra

Tata Steel के Tinplate Division में बदलाव, चीफ फाइनेंसियल कंट्रोलर समेत अधिकारी बदले

Jamshedpur.टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में बदलाव किया गया है. इसके चीफ फाइनेंसियल कंट्रोलर, चीफ फाइनेंसियल सर्विसेज और चीफ बिजनेस फाइनांस व रिपोर्टिंग प्रोफिट सेंटर को बदला गया है. संजय शर्मा अब टिनप्लेट डिवीजन का चीफ फाइनेंसियल सर्विसेज और चीफ बिजनेस फाइनांस व रिपोर्टिंग प्रोफिट सेंटर हैं. वे राजीव कुमार चौधरी की जगह लेंगे. राजीव कुमार चौधरी को चीफ बीएजी स्टील व रॉ मैटेरियल बनाया गया है, जहां संजय शर्मा कार्यरत थे. दोनों आइएल 2 स्तर के अधिकारी है. वहीं, टाटा स्टील नीदरलैंड में दो पदाधिकारियों को तीन साल के लिए पदस्थापित किया गया है. इसमें चीफ फाइनेंसियल प्लानिंग आइएल 2 सुमित कुमार पाठक और आइएल 3 स्तर के अधिकारी हेड बीएजी रॉ मैटेरियल इंती दीपा बनाया गया है. ये सारे तबादले टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने किया है.

Exit mobile version