Site icon Lahar Chakra

Saraikela: जिस स्कॉर्पियो से चलती थीं पद्मश्री छुटनी महतो, 8 माह पूर्व हो गयी थी चोरी, कल्पना सोरेन के निर्देश के बाद सरायकेला पुलिस ने किया बरामद, दो गिरफ्तार

Saraikela.सरायकेला जिला पुलिस ने पद्मश्री छुटने महतो के परिचित की स्कॉर्पियो चोरी होने मामले का खुलासा 8 महीने बाद किया है. इससे पूर्व छुटनी महतो ने सीएम आवास जाकर गाड़ी चोरी होने मामले की गुहार लगाई थी. अब पुलिस ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. जहां आठ माह पूर्व एक चोरी गया स्कॉर्पियो को न केवल बरामद करने में सफलता हासिल की बल्कि दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्त में आए युवकों में धनबाद निवासी सुग्रीव कुमार एवं पलामू निवासी कवलधारी विश्वकर्मा शामिल है.दरअसल मुड़िया निवासी रमजान अली की स्कॉर्पियो चोरी हो गई थी. उक्त स्कॉर्पियो में पद्मश्री छुटनी महतो चलती थीं.

छुटनी महतो ने स्कॉर्पियो की बरामदगी को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन से भी मुलाकत की थी. कल्पना सोरेन ने डीसी एवं एसपी को खास तौर पर उक्त वाहन को ढूंढने का निर्देश दिया था. इस कांड के जांच अधिकारी रमण विश्वकर्मा एवं रामरेखा पासवान ने दिनरात मेहनत कर तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर इस चर्चित मामले का अंततः खुलासा कर दिया.एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने कांड के उद्भेदन पर प्रसन्नता जाहिर की और जांच अधिकारियों को सुसेवांक देने की घोषणा की. उन्होंने बताया कि कांड के उद्देदन को लेकर काफी प्रेशर था. जिसे सफलता पूर्वक उद्वेदन कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि चोरों ने संगठित तरीके से इस घटना को अंजाम दिया था. चोरी के बाद नंबर प्लेट बदलकर प्रयोग किया जा रहा था. इसे पलामू से बरामद किया गया. इसका सरगना बाइक चोरी के आरोप में जेल में बंद है.

पद्मश्री छुटनी महतो ने जताया आभार

स्कॉर्पियो बरामद होने के बाद पद्मश्री छुटनी महतो ने उपायुक्त एवं एसपी के प्रति आभार जताया. उन्होंने बताया कि मुझे किसी तरह के भी मामलों में आना जाना होता था तो मैं रमजान के स्कॉर्पियो का ही प्रयोग करती थी. उसके चोरी हो जाने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.

Exit mobile version