Site icon Lahar Chakra

Hemant Soren: दिल्ली स्टेशन की घटना अव्यवस्था का परिणाम, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मोदी सरकार को घेरा, जतायी शोक संवेदना

Ranchi. सीएम हेमंत सोरेन ने नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में हुई मौत को अव्यवस्था का परिणाम बताया. उन्होंने कहा कि हृदयविदारक घटना सुन मन अत्यंत आहत है. श्री सोरेन ने मृतकों व घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि मरांग गुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. उन्होंने घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है.

Exit mobile version