Site icon Lahar Chakra

Chirag Paswan: झारखंड में झामुमो नीत गठबंधन ने गरीबों का पैसा लूटा, पलामू की रैली में चिराग ने हेमंत सरकार पर लगाया आरोप

Medininagar. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन पर अपने राजनीतिक हित की पूर्ति के लिए गरीबों का पैसा लूटने का रविवार को आरोप लगाया. उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार के शासन के तहत महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. पासवान झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार कमलेश कुमार सिंह के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने दावा किया, ‘झामुमो-कांग्रेस सरकार ने झारखंड को खतरे में डाल दिया है और गठबंधन ने राज्य के गरीब लोगों का पैसा लूटा है.’
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने युवाओं को पांच लाख नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन उन्हें धोखा दिया. पासवान ने कहा, ‘झारखंड में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. लूट और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है. झारखंड को इससे निजात दिलाने के लिए यहां भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की जरूरत है

Exit mobile version