Site icon Lahar Chakra

Chakradharpur news : पिकअप और बाइक में भिड़ंत, हादसे में शादी समारोह से लौट रहे चिरिया के युवक की मौत, साथी गंभीर

Chakradharpur . भालूलता मोहीपानी रेलवे गेट के समीप छोटा हाथी और बाइक में सीधी भिड़ंत हो गयी. इसमें बाइक सवार चिरिया के बाजारहाता निवासी अमन भेंगरा (25) की मौत हो गयी और बाइक के पीछे बैठा पंकज हरिजन गंभीर रूप से घायल हो गया. पंकज के पैर और कमर में गंभीर चोट लगी है. घटना गुरुवार शाम करीब चार बजे की है.

शव को बिसरा पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है. दोनों युवक अपने रिश्तेदार की शादी में राउरकेला के झिरपानी गये थे. गुरुवार को अपना घर चिरिया आ रहे थे. इसी दौरान भालूलता के मोहीपानी के समीप छोटा हाथी से सीधी भिड़ंत हो गयी.

इसमें अमन भेंगरा की मौत हो गयी और पंकज हरिजन गंभीर रूप से घायल हो गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही बाइक चालक अमन भेंगरा की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

Exit mobile version