Site icon Lahar Chakra

Chouka: रेयारदा गांव में बारिश से गिरा घर, सो रहे दंपती की दबकर मौत, बाल-बाल बचे बेटा-बहू

Chouka. चौका क्षेत्र के रेयारदा गांव के डुगुरडीह में बीते दो दिनों की लगातार बारिश से मिट्टी घर भर भराकर गिर गया, जिससे घर में सो रह रहे दंपती की मौत हो गयी. हालांकि इस हादसे में बेटा और बहू बाल-बाल बच गये. हादसे में तीन बकरियां व पांच मुर्गियां की दबकर मर गयीं. घटना बीते शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे की है. मृतकों में डुम्बा मुंडा (55) व उसकी पत्नी लोबदा मुंडा (50) शामिल हैं. सूचना पर शनिवार को चौका पुलिस पहुंची. शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया.

Exit mobile version