Site icon Lahar Chakra

Chowkidar Recruitment Exam: चौकीदार परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, उपायुक्त अनन्य मित्तल ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम के 13 परीक्षा केंद्रों में रविवार को चौकीदार नियुक्ति की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त ढंग से संपन्न हो गयी. परीक्षा के दौरान विधि व्यवस्था के संधारण का जायजा लेने के उद्देश्य से उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने जमशेदपुर हाइ स्कूल एवं टाटा वर्कर्स यूनियन स्कूल, उलियान का निरीक्षण किया. सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी से निगरानी के अलावा वीडियोग्राफर की भी प्रतिनियुक्ति की गयी थी. परीक्षा कक्ष में प्रवेश के पूर्व प्रत्येक परीक्षार्थियों का फ्रीस्किंग किया गया. निरीक्षण के दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी मृत्युंजय कुमार उपस्थित थे.

Exit mobile version