Site icon Lahar Chakra

CKP Rail News: सोनुआ में ट्रैक पर पत्थर रखकर ट्रेन पलटाने की साजिश,आने वाली थी शालीमार कुर्ला एक्सप्रेस, रेलकर्मियों की सजगता से टली दुर्घटना

Chakardharpur. चक्रधरपुर रेल मंडल में रेलकर्मियों की सजगता से बड़ी दुर्घटना टल गयी है. यहां सोनुआ रेलवे स्टेशन के पास एक बार फिर शनिवार रात ट्रेन को पलटाने की साजिश सामने आयी है. थर्ड लाइन पर बड़ा पत्थर रख दिया गया था. पेट्रोलिंग कर रहे रेलकर्मियों ने समय रहते पत्थर को देख लिया. उस समय अप लाइन पर शालीमार कुर्ला एक्सप्रेस आने वाली थी. इसके बाद आनन-फानन में थर्ड लाइन समेत अप व डाउन लाइन में ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया. ट्रेनों का परिचालन रात 9.45 बजे से 10.05 तक बंद रहा. पत्थर हटाने के बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया. इससे पहले मंगलवार को भी ट्रैक पर पत्थर रख दिया गया था. एक सप्ताह में दूसरी घटना है. आरपीएफ पूरे मामले की जांच कर रही है. आरपीएफ की टीम घटना को लेकर शरारती तत्वों की करतूत बता रही है. स्टेशन मास्टर ने बताया कि पत्थर रखने की सूचना मिली थी. घटना शनिवार रात 9.45 बजे की है. थर्ड लाइन के प्वाइंट पर पत्थर

Exit mobile version