Site icon Lahar Chakra

भाजपा और आजसू का काम सिर्फ फूट डालो और राज करो है:- हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहां की भाजपा और आजसू का काम सिर्फ फूट डालो और राज करो करना है। यह लोग सिर्फ डर और भय की राजनीति करना जानते हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि लोगों को आपस में लड़ाकर ही यह अपनी राजनैतिक रोटी सेकते हैं। इन्हें झारखण्डवासियों से कोई सरोकार नहीं है, इन्हें प्यार है तो सिर्फ सत्ता से। येन-केन प्रकारेण यह सिर्फ उसी के लिए षड्यंत्र रचते रहते हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज मैं आपको कोई उपलब्धि गिनाने नहीं आया हूँ।राज्य के लाखों जरूरतमंदों को उनका हक-अधिकार मिल रहा है वही मेरी उपलब्धि है और इसी कार्य में मैं निरंतर लगा हुआ हूँ।

आज गांव-गांव में बुजुर्ग, विधवा, दिव्यांग आदि को हर महीने पेंशन की राशि मिल रही है। पहले कभी भी अधिकारी आपके गांव, आपको अधिकार देने नहीं आते थे। हमने अधिकारियों को आपको अधिकार देने के लिए आपके पास भेजा। हम राज्य को व्यवस्थित ढंग से आगे ले जा रहे हैं।

Exit mobile version