Site icon Lahar Chakra

CM हेमंत सोरेन व कल्पना ने झामुमो के टिकट के लिए आवेदन दिया, जमा किये 51-51 हजार रुपये, 24 को कर सकते हैं नामांकन

Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व कल्पना सोरेन ने चुनाव में टिकट के लिए झामुमो का आवेदन फॉर्म भरा है. दोनों ने सीएम आवास में फॉर्म मंगवाकर भरा और इसे 51-51 हजार रुपये के डीडी के साथ पार्टी के महासचिव विनोद पांडेय को आवेदन दिया है. हेमंत सोरेन ने बरहेट से और कल्पना ने गांडेय विधानसभा क्षेत्र के लिए आवेदन जमा किया है. इधर बरहेट बाजार स्थित झामुमो प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को झामुमो मंडली संयोजक सुनीराम हांसदा की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गयी कि प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 24 अक्तूबर को बरहेट विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करेंगे.

Exit mobile version