Site icon Lahar Chakra

CM हेमंत सोरेन ने अपने 49वें जन्मदिन पर काटा 49 पौंड का केक, PM मोदी ने दी बधाई

Ranchi.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 10 अगस्त को अपने 49वें जन्मदिन के मौके पर सीएम आवास में 49 पौंड का केक काटा. इस मौके पर ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता सीएम आवास पहुंचे थे. इसके पूर्व सीएम हेमंत सोरेन मोरहाबादी स्थित अपने पिता शिबू सोरेन के आवास गये. वहां उन्होंने माता-पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया. सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई देते हुए लिखा है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं. उनकी दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं.

Exit mobile version