Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने छोटे भाई और दुमका विधायक बसंत सोरेन से मुलाकात करने सिंगापुर जा सकते हैं। बसंत सोरेन का सिंगापुर में इलाज चल रहा है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री के 20 या 21 अक्टूबर को सिंगापुर पहुंचने की संभावना है। हालांकि, उनके दौरे को लेकर अब तक आधिकारिक कार्यक्रम की पुष्टि नहीं हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने छोटे भाई बसंत सोरेन से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेना चाहते हैं। बसंत सोरेन दुमका विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं और फिलहाल सिंगापुर में उनका इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को इसी मुलाकात से जोड़कर देखा जा रहा है।
मां रूपी सोरेन की काम-क्रिया से निवृत्त हुए हेमंत
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हाल ही में अपनी मां रूपी सोरेन के निधन के बाद पैतृक गांव नेमरा में थे। सोमवार को वह मां की काम-क्रिया से निवृत्त हुए। इसके बाद उनके रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास लौटने की संभावना जताई गई थी। मां के निधन के बाद सोरेन परिवार में शोक का माहौल है। मुख्यमंत्री पैतृक गांव में आयोजित पारिवारिक और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हो रहे थे।
