Deoghar. नयी सरकार के गठन के बाद पहली बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी व गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ शुक्रवार को बाबा बैद्यनाथ और बाबा बासुकिनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. यहां से रवाना होते वक्त सीएम कहा कि उन्होंने बाबा से राज्य एवं राज्यवासियों के लिए सुख-समृद्धि तथा विकास की कामना की है. बाबा के आशीर्वाद से झारखंड और यहां के लोगों की समृद्धि के लिए काम करेंगे.

यहां पूजा के बाद वे शाम करीब 5:30 बजे रांची रवाना हो गये.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को भोगनाडीह स्थित मैदान में जनसभा करेंगे. डीसी हेमंत सती ने बताया कि सीएम यहां 24784.550 लाख की योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे. वहीं, विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच 13781.593 लाख रुपये की परिसंपत्तियां वितरित करेंगे.