Site icon Lahar Chakra

CM Hemant Visit Goelkera देवेंद्र माझी के 30वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आज, आयेंगे सीएम हेमंत सोरेन

Goelkera. जल, जंगल और जमीन आंदोलन के प्रणेता देवेंद्र माझी के 30वें शहादत दिवस पर 14 अक्तूबर को गोइलकेरा हाट बाजार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जायेगा. इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल संसाधन मंत्री रामदास सोरेन, आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा और कोल्हान के झामुमो विधायक सहित सैकड़ों लोग भाग लेंगे. श्रद्धांजलि सभा के लिए गोइलकेरा हाट में विशाल पंडाल एवं मंच का निर्माण किया गया है. देवेंद्र माझी की पत्नी सह सिंहभूम की सांसद जोबा माझी सोमवार सुबह में चक्रधरपुर के पंप रोड स्थित आवास में सुबह 7.30 बजे शहीद देवेंद्र माझी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद गोइलकेरा के लिए रवाना होंगी. एनडीसी देवेंद्र कुमार, बीडीओ विवेक कुमार और एसपी अभियान पारस राणा ने रविवार को गोइलकेरा स्थित कार्यक्रम स्थल में तैयारियों का जायजा लिया. सीएम व मंत्री हेलीकॉप्टर से गोइलकेरा पहुंचेंगे. इसे लेकर पुराना गोइलकेरा मैदान में हेलीपैड बनाया गया है.

Exit mobile version