Site icon Lahar Chakra

CM visit Chaibasa. चाईबासा से झामुमो प्रत्याशी दीपक बिरूवा, मनोहरपुर से जगत माझी आज करेंगे नामांकन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे शामिल, सभा को भी करेंगे संबोधित

Chaibasa. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को चाईबासा पहुंचेंगे. वे यहां 11.55 बजे फुटबॉल एसोसिएशन ग्राउंड के अस्थायी हेलीपैड पर पहुंचेंगे. इसके बाद अपराह्न 12.10 बजे अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय जाएंगे, जहां चाईबासा विधानसभा के लिए दीपक बिरूवा के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद अपराह्न 1.10 बजे समाहरणालय भवन पहुंचेंगे, जहां वे मनोहरपुर विधानसभा से सांसद जोबा माझी के पुत्र जगत माझी के नामांकन प्रक्रिया में शामिल होंगे. इसके बाद वे अपराह्न 2.10 बजे बस स्टैंड के समीप बिहारी क्लब पहुंचकर सभा को संबोधित भी करेंगे. यह जानकारी झामुमो के जिला सचिव सोनाराम देवगम ने दी है.

Exit mobile version