Site icon Lahar Chakra

Cm visit West Singhbhum: आठ को आयेंगे सीएम, गुवा गोलीकांड के शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि

Chaibasa. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आठ सितंबर को गुवा आयेंगे. यहां गुवा गोलीकांड के शहीदों के सम्मान में आयोजित शहीद श्रद्धांजलि सभा में भाग लेंगे. यह जानकारी पश्चिमी सिंहभूम जिला झामुमो अध्यक्ष विधायक सुखराम उरांव ने दी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिला झामुमो कमेटी के सभी पदाधिकारी, जिला में निवास करने वाले सभी केंद्रीय कमेटी के सदस्य, विभिन्न संगठनों के सभी जिला पदाधिकारी, प्रखंड समिति नोवामुंडी, प्रखंड समिति जगन्नाथपुर समेत जिला के सक्रिय कार्यकर्ताओं संग बैठक की जायेगी. एक सितंबर को दिन के 12 बजे से गुवा डायरेक्टर बंगला में बैठक होगी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टीजनों की सक्रिय भागीदारी की जरूरत है.

Exit mobile version