Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Coching Center Firing: अदालत ने फैसल खान उर्फ ‘खान सर’ की गिरफ्तारी पर अगले आदेश तक लगायी रोक, मांगी केस डायरी
    Breaking News

    Coching Center Firing: अदालत ने फैसल खान उर्फ ‘खान सर’ की गिरफ्तारी पर अगले आदेश तक लगायी रोक, मांगी केस डायरी

    News DeskBy News DeskJune 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. पटना की एक अदालत ने खान ग्लोबल स्टडीज का संचालन करने वाले फैसल खान उर्फ ‘खान सर’ की गिरफ्तारी पर मंगलवार को अगले आदेश तक रोक लगा दी। उनके वकील ने यह जानकारी दी। फैसल खान का नाम एक प्राथमिकी में दर्ज है, जो एक सप्ताह पहले हुई उस गोलीबारी की घटना से जुड़ी है, जिसमें उनके सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी करने का आरोप है। यह घटना उस समय हुई थी जब कुछ असामाजिक तत्वों ने खान के कोचिंग संस्थान में कथित तौर पर तोड़फोड़ की थी।

    खान सर के वकील अरविंद कुमार मौआर ने पटना में संवाददाताओं से कहा, ‘‘अदालत ने उनकी गिरफ्तारी पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है और अगली सुनवाई पर केस डायरी तथा पृष्ठभूमि प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।’’ फैसल खान ने सोमवार को अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी। मौआर ने कहा,‘‘सभी तथ्य कानून के अनुरूप अदालत के समक्ष रखे गए हैं। केस डायरी का परीक्षण करने के बाद अदालत से अंतिम आदेश पारित होने की उम्मीद है।’’

    उन्होंने बताया कि अगली सुनवाई की तारीख अभी तय नहीं हुई है। मौआर ने कहा कि अदालत ने उन दो सुरक्षाकर्मियों के संबंध में भी केस डायरी और पृष्ठभूमि प्रस्तुत करने को कहा है, जिन्हें पुलिस ने बृहस्पतिवार को हिरासत में लिया था।

    JAMSHEDPUR NEWS ;मोदी सरकार के 12 वर्ष पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में गूंजी उपलब्धियों की गाथा, केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा- जनभागीदारी से साकार होगा विकसित भारत का सपना

    उन्होंने कहा, उनके मामले की सुनवाई कल निर्धारित है। केस डायरी अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए जाने के बाद सुनवाई होगी।’ वकील के अनुसार, फैसल खान को ‘‘किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई से संरक्षण’’ मिला है और जांच अधिकारियों द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालों का वह जवाब देंगे।

    उल्लेखनीय है कि मंगलवार रात 15-20 लोगों के एक समूह ने राज्य की राजधानी पटना स्थित खान ग्लोबल स्टडीज संस्थान में कथित तौर पर तोड़फोड़ की थी और परिसर पर पथराव किया था। पुलिस ने खान सर के कोचिंग संस्थान से जुड़े दो सुरक्षाकर्मियों को मंगलवार रात कथित रूप से गोलीबारी करने के आरोप में बृहस्पतिवार को हिरासत में लिया था।

    JAMSHEDPUR NEWS: वर्ल्ड ओशन डे पर एनसीसी कैडेट्स ने चलाया ‘पुनीत सागर अभियान 2026’, दोमुहानी नदी की हुई सफाई

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Coaching Center Firing: Court stays arrest of Faisal Khan (alias ‘Khan Sir’) until further orders; seeks case diary. Coching Center Firing: अदालत ने फैसल खान उर्फ ‘खान सर’ की गिरफ्तारी पर अगले आदेश तक लगायी रोक मांगी केस डायरी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS ;मोदी सरकार के 12 वर्ष पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में गूंजी उपलब्धियों की गाथा, केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा- जनभागीदारी से साकार होगा विकसित भारत का सपना

    June 9, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: वर्ल्ड ओशन डे पर एनसीसी कैडेट्स ने चलाया ‘पुनीत सागर अभियान 2026’, दोमुहानी नदी की हुई सफाई

    June 9, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील ने जमशेदपुर एयरपोर्ट पर किया व्यापक आपातकालीन अभ्यास, विमान हादसे से निपटने की परखी गई तैयारी

    June 9, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS : नमन परिवार ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में किया बिरसा के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान – बिरसा मुण्डा अमर रहे के नारों से गूंज उठा नमन कार्यालय ।

    June 9, 2026

    Ranchi News :झारखंड के 13 प्रधान डाकघरों में आधार सेवाओं का समय बढ़ा, अब सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मिलेगा लाभ

    June 9, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group