Site icon Lahar Chakra

राज्य में ठंड और कोहरे के बीच 28 को बारिश के आसार, मंगलवार को छाया रहा कोहरा

रांची. राजधानी रांची सहित राज्य के अन्य हिस्सों में मंगलवार सुबह कोहरे के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहे. हवा भी लगातार चल रही है. पूर्वानुमान है कि 25, 26 और 27 दिसंबर को सुबह में कोहरा छाया रहेगा. धीरे-धीरे मौसम साफ होगा. इसके बाद 28 दिसंबर को राज्य में आंशिक बादल छाए रहेंगे. साथ ही उत्तर पश्चिमी तथा निकटवर्ती उत्तरी भागों में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने की संभावना है.

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा. इसी तरह जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. पिछले 24 घंटे में डाल्टनगंज का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. बोकारो का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने मंगलवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेंटीग्रेड देवघर में दर्ज किया गया. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 27.6 डिग्री सेंटीग्रेड पलामू में रहा. पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा जबकि कहीं-कहीं पर कोहरा भी दर्ज किया गया.

Exit mobile version