Site icon Lahar Chakra

Complaint against Babulal: CM हेमंत सोरेन को लेकर गलत टिप्पणी को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल के खिलाफ मानगो थाने में शिकायत

Jamshedpur. मानगो थाना क्षेत्र के रहने वाले अरुण सिंह ने झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के विरोध में शिकायत दर्ज करायी है. इसे लेकर उन्होंने मानगो थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा है. उन्होंने बताया कि टीवी चैनलों एंव सोशल मीडिया के माध्यम से एक आपराधिक साज़िश के तहत सुबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ ग़लत एंव अपमानित बयानबाज़ी किया जा रहा है. हेमंत सोरेन के पिता का झारखंड के निर्माण में एक महत्वपूर्ण योगदान रहा है तथा उनके परिवार का हमारे झारखंड में बहुत सम्मान है. इसी कारण से बाबूलाल मरांडी द्वारा उनके ख़िलाफ़ अपमानित शब्दों का प्रयोग टीवी चैनलों के माध्यम से किया जा रहा है, जिससे उनकी पार्टी को ग़लत लाभ मिल सके. टीवी चैनल में ऐसा बयान जानबूझकर हेमंत सोरेन के खिलाफ नफरत फैलाने के नियत से दिया गया है जिससे कि राज्य एंव देश में हेमंत सोरेन के खिलाफ नफ़रत फैल सके और इस तरह के भाषणबाज़ी से लोगों के मन में नफ़रत पैदा करके राज्य में नफ़रत और देष फैलाने का प्रयास किया जा रहा. गलत टिप्पणी के लिए झारखंड के भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के विरूद्ध उचित काननी कार्रवाई करने की मांग की गयी है.

Exit mobile version