Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Congress: कांग्रेस ने झारखंड इकाई में चुनाव समितियां गठित कीं, केशव महतो कमलेश होंगे चुनाव समिति के अध्यक्ष, बन्ना को घोषणा पत्र समिति में मिली जगह

New Delhi. झारखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही कांग्रेस ने शुक्रवार को राज्य इकाई में प्रदेश चुनाव समिति, प्रचार समिति और घोषणापत्र समिति का गठन किया.

राज्य इकाई के प्रमुख केशव महतो कमलेश को प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाया गया, जबकि बंधु टिर्की को घोषणापत्र समिति का अध्यक्ष और सुबोधकांत सहाय को प्रचार समिति का नेतृत्व सौंपा गया.

कमलेश 31 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति का नेतृत्व करेंगे जिसमें अजय कुमार, रामेश्वर उरांव, सुबोधकांत सहाय, राजेश ठाकुर, पी के बालुमूचु और प्रणव झा जैसे नेता शामिल हैं. सभी विधायक और प्रदेश कांग्रेस के सभी मोर्चों के प्रमुख चुनाव समिति के पदेन सदस्य होंगे.

बंधु तिर्की 25 सदस्यीय घोषणापत्र समिति का नेतृत्व करेंगे जिसमें बन्ना गुप्ता, जय प्रकाश गुप्ता और रवींद्र झा जैसे लोग शामिल होंगे. सहाय की अध्यक्षता वाली प्रचार समिति में रामेश्वर ओरांव, अजय कुमार, राजेश ठाकुर, आलमगीर आलम और प्रणव झा सहित अन्य शामिल हैं. झारखंड में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं.

Exit mobile version