Site icon Lahar Chakra

corruption in Gumla: इंजीनियर पर शहीद के भाई से 30 हजार घूस लेने का आरोप, फोन पे के जरिये ली रकम

Gumla . घाघरा प्रखंड कार्यालय के कनीय अभियंता हरि उरांव पर ‘मनरेगा कूप योजना’ में मापी पुस्तिका बनाने नाम पर शहीद संतोष उरांव के छोटे भाई संतराम उरांव से 30 हजार रुपये घूस लेने का आरोप लगा है. संतराम उरांव ने घूस की रकम फोन पे के जरिये सीधे कनीय अभियंता के फोन-पे पर ट्रांसफर की है. मामला शुक्रवार को उजागर हुआ, जब संतराम ने गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को हस्तलिखित आवेदन देकर इसकी शिकायत की. उपायुक्त ने घाघरा बीडीओ को मामले की जांच करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

Exit mobile version