Site icon Lahar Chakra

पुलिस की गश्ती पार्टी पर अपराधी ने की फायरिंग, हवलदार के पैर में लगी गोली

Ranchi : खलारी थाना की पुलिस गश्ती दल पर अपराधियों ने फायरिंग की. घटना बीते देर रात की है. इस घटना में खलारी थाना के हवलदार रामसरिक शर्मा के पैर में गोली लगी है. फिललाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है. इधर, एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि पुलिस टीम द्वारा शक होने पर पूछताछ के लिए रोका गया था. इसी बीच कार सवार अपराधी ने फायरिंग कर दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जायेगा.

जानकारी के अनुसार बीती रात खलारी पुलिस का गश्ती दल बमने गांव के पास से गुजर रही थी. कुछ दूर पर खड़ी एक सफेद रंग की कार काफी देर से खड़ी थी. पुलिस को शक हुआ तो पूछताछ के लिए पहुंची. इसी बीच अज्ञात अपराधियों ने कार के अंदर से फायरिंग की. इस गोलीबारी में खलारी थाना के हवलदार रामसरिक शर्मा के पैर में गोली लग गई. घटना के बाद कार सवार अपराधी भाग निकले. फिर आनन फानन में घायल हवलदार को इलाज के लिए अस्पताल ले गया. जहाँ उसकी स्थिति खतरे से बाहर है.

घटना के तुरंत बाद खलारी एसडीपीओ रामनारायण चौधरी के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस सुबह चार बजे तक छापेमारी करती रही. इस दौरान एक संदिग्ध के घर से मारुति स्विफ्ट डिजायर कार और सीसीटीवी डीवीआर को जांच के लिए अपने कब्जे में लिया गया.

 

Exit mobile version