Site icon Lahar Chakra

Cyxlone ‘अर्नब’ ने आंध्र प्रदेश का तट पार किया, हवा की रफ्तार रही 135 किमी/घंटे, कई इलाकों में भारी नुक्सान

Amrawati. अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ बुधवार सुबह आंध्र प्रदेश और यनम के तटों को पार कर गया और कमजोर होकर भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, चक्रवात के तट से टकराने की प्रक्रिया पूरी हो गई है और यह पूरी तरह जमीन पर पहुंच गया है। इस दौरान हवा की अधिकतम गति 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक और झोंकों की रफ्तार 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई।

मौसम विभाग ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, ‘चक्रवात ने 16.450 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 81.90 डिग्री पूर्वी देशांतर के पास यनम के दक्षिण-पश्चिम में आंध्र प्रदेश और यनम के तटों को पार किया। यह स्थान नरसापुर से लगभग 20 किलोमीटर पूर्व-उत्तर पूर्व, यनम से 40 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम और काकीनाडा से 60 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में है।’’

चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण कई स्थानों पर भारी नुकसान हुआ है। इसके कारण कई पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए, जिससे कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पुलिसकर्मी और सरकारी अधिकारी आवश्यक सेवाएं बहाल करने तथा प्रमुख सड़कों पर यातायात सुचारू करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर मलबा हटाने का काम कर रहे हैं।

Exit mobile version