Site icon Lahar Chakra

Dalma News: दलमा में ‘रजनी’ हथिनी का मना 15वां जन्मदिन, 20 पाउंड का कटा केक, बच्चों और वन विभाग के कर्मियों ने गाये बर्थडे सेलिब्रेशन सॉन्ग

Jamshedpur. दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में हथिनी रजनी का 15वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान 20 पाउंड का केक काटा गया. हथिनी के जन्मदिन पर ईचागढ़ विधायक सविता महतो भी शामिल हुईं. स्कूली बच्चों, वनरक्षियों, ग्रामीणों व वन पदाधिकारियों ने रजनी हाथनी को जन्म दिन की शुभकामनाएं दी. बर्थडे सेलिब्रेशन सॉन्ग गाये. दलमा रेंजर दिनेश चंद्रा ने कहा कि रजनी के जन्मदिन पर लोगों को जंगली जानवरों के प्रति जागरूक करने का भी एक मकसद है. रजनी के जन्मदिन को लेकर वन विभाग लोगों कों यह संदेश देना चाहता है कि जानवर भी पृथ्वी के लिए महत्वपूर्ण हैं और उनका हमारे जीवन में खास महत्व है. इस दौरान विधायक सविता महतो ने कहा कि हथिनी रजनी का जन्मदिन मनाने से लोगों में एक अच्छा संदेश जाएगी. जब हम अपने घर के बच्चों का जन्मदिन मना सकते हैं तो वन्य प्राणियों का जन्मदिन मनाने की परंपरा क्यों न शुरू करें? इस दौरान विधायक ने स्कूली बच्चों कों उत्साहित करते हुए आपने हाथो से पुरस्कार वितरण किया.

Exit mobile version