Site icon Lahar Chakra

Darisol Checkpost: दारीसोल चेकपोस्ट पर दो वाहनों से पुलिस और एसएसटी ने 4.70 लाख रुपये जब्त किये

Barsol.बरसोल थाना क्षेत्र के दारीसोल में बने चेकपोस्ट पर सोमवार को पुलिस और एसएसटी ने वाहन जांच के दौरान अलग-अलग दो लोगों से 4,70,000 रुपये जब्त किये. दोनों लोग पैसे से संबंधित कागजात नहीं दिखा सके. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. कोलकाता निवासी अशोक कुमार षाड़ंगी की कार से 1,20,000 रुपये व मिदनापुर निवासी सुनील कुमार मंडल के कार से 3,50,000 रुपये जब्त किये गये. बताया गया कि दोनों अपने घरेलू पैसे लेकर जा रहे थे. चेकपोस्ट पर तैनात दंडाधिकारी अभिजीत बेरा ने बताया कि दो लोगों के पास से 4,70,000 रुपये जब्त किये गये हैं. संबंधित व्यक्ति किसी प्रकार का कागजात दिख नहीं सके. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

Exit mobile version