Site icon Lahar Chakra

Share Bazar: शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 678.90 अंक तक लुढ़का, Tata Steel के शेयर नुकसान में

Mumbai. एशियाई बाजारों में व्यापक बिकवाली के बीच बिजली तथा धातु कंपनियों के शेयर में गिरावट से सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में मजबूती से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 678.90 अंक यानी 0.92 प्रतिशत टूटकर 73,030.79 अंक पर आ गया। वहीं, एनएसई का 50 शेयर वाला निफ्टी 250.90 अंक यानी 1.10 प्रतिशत फिसलकर 22,568.10 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से पावरग्रिड, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, मारुति सुजुकी इंडिया, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, अदाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी, ट्रेंट, बजाज फिनसर्व, इंडिगो और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे।

जोमैटो और ब्लिंकिट की मूल कंपनी इटर्नल के शेयर दो प्रतिशत से अधिक चढ़ गए। कंपनी ने जुलाई-सितंबर तिमाही में 125 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज करने की जानकारी बुधवार को दी थी। वहीं, भारती एयरटेल, इन्फोसिस और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,022.32 करोड़ रुपये के शेयर जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी 1,614.32 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 143.21 अंक टूटकर और एनएसई निफ्टी 77.60 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

Exit mobile version