Site icon Lahar Chakra

DBMS Navratri Utsav : डीबीएमएस कदमा हाइस्कूल में नवरात्रि महोत्सव आयोजित, देश के सभी प्रांतों की संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम किये गये पेश

Jamshedpur. मंगलवार को डीबीएमएस कदमा हाइस्कूल के सभागार में नवरात्रि महोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ. इसमें स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ-साथ प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इसमें देश के सभी प्रांतों की संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम पेश किया गया. बच्चों ने विभिन्न प्रकार के नृत्य, संगीत, नृत्य नाटिकाएं, दक्षिण की प्रसिद्ध गोलू पूजा भी किया. नर्सरी के बच्चों ने मनमोहन कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया. मौके पर प्रिंसिपल गुरप्रीत भामरा, वाइस प्रिंसिपल सुपर्णा राय, डी.बी.एम.एस. संस्था की अध्यक्ष (प्रशासन) एवं विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्षा ललिता चंद्रशेखर, विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्षा (वित्त) बी. चंद्रशेखर, सचिव अनीता रामकृष्ण, कोषाध्यक्ष भुवना कृष्णन, स्कूल प्रबंधन समिति की सदस्य अरुणा रवि, एस. शिरीन समेत काफी संख्या में छात्र-छात्राएं व शिक्षक उपस्थित थे.

Exit mobile version