Site icon Lahar Chakra

West Singhbhum:जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में मंडल कारा-चाईबासा से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का हुआ आयोजन

Oplus_16908288

 

West Singhbhum:पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त  मनीष कुमार की अध्यक्षता में मंडल कारा-चाईबासा से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में कारा अधीक्षक, प्रोवेशन पदाधिकारी एवं अन्य के द्वारा भाग लिया गया।

समीक्षा के क्रम में उपायुक्त के द्वारा वर्तमान में मंडल कारा में बंद कैदियों विवरणी एवं उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं, भोजन मेन्यू, मेस संचालन, भीतर में सब्जी बागवानी, जेल अस्पताल तथा उपलब्ध चिकित्सक व मेडिकल टीम, खेल व मनोरंजन संसाधन की उपलब्धता के संदर्भ में, साथ ही प्रोवेशन पदाधिकारी हेतु निर्धारण एवं संपादित कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई।

समीक्षा के उपरांत उपायुक्त के द्वारा कारा के भीतर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सकारात्मक माहौल तैयार करने, कैदियों को डिजिटल साक्षरता से संबंधित प्रशिक्षण एवं योग से जोड़ने आदि के संदर्भ में आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया गया।

Exit mobile version