Site icon Lahar Chakra

Tata Power Solar Systems Limited के ट्रेडमार्क का उल्लंघन करने पर ‘फर्जी’ वेबसाइट पर दिल्ली हाइकोर्ट की रोक

New Delhi. दिल्ली उच्च न्यायालय ने टाटा पावर सोलर सिस्टम्स लिमिटेड के ट्रेडमार्क का उल्लंघन करने वाले नकली डोमेन पर रोक लगा दी है. न्यायमूर्ति अमित बंसल ने टाटा पावर सोलर सिस्टम्स लिमिटेड की चार नकली डोमेन के पंजीयकों द्वारा उसके ट्रेडमार्क के उल्लंघन के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए रोक लगाने का आदेश दिया.

ये चार डोमेन डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.टाटापावरसोलरडीलरशिप.को.इन, डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.टाटापावरसोलर्स.कॉम, डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.टाटापावरसोलर्स.ओआरजी और डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.टाटापावरसोलररूफ.कॉम हैं. अदालत ने 13 फरवरी के आदेश में कहा, “प्रतिवादियों (नकली डोमेन रजिस्ट्रार) द्वारा उपयोग किए गए संदिग्ध डोमेन नामों और ईमेल पतों के मात्र अवलोकन से यह स्पष्ट हो जाता है कि उक्त प्रतिवादियों ने वादी के पंजीकृत और सुप्रतिष्ठित ट्रेडमार्क ‘टाटा’ और ‘टाटा पावर सोलर’ के प्रारंभिक चिह्नों की नकल की है और उक्त संदिग्ध चिह्नों वाले प्रतिवादियों के उत्पादों का उपयोग समान सेवाओं, यानी सौर ऊर्जा समाधानों के लिए किया जा रहा है.

उच्च न्यायालय ने कहा कि यह ट्रेडमार्क के ‘उल्लंघन का स्पष्ट मामला’ है, जहां जालसाज डोमेन ने अनजान उपभोक्ताओं को धोखा देने के अलावा टाटा ट्रेडमार्क की प्रतिष्ठा और साख का अनुचित लाभ उठाया.अदालत ने कहा कि कोई भी जालसाज डोमेन अदालत के समक्ष पेश नहीं हुआ. उच्च न्यायालय ने कहा, वादी के पक्ष में तथा प्रतिवादियों के विरुद्ध स्थायी निषेधाज्ञा पारित की जाती है. जहां अदालत ने डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.टाटापावरसोलररूफ.कॉम को निलंबित करने का निर्देश दिया, उसे बताया गया कि अन्य दो को भी निलंबित कर दिया गया है.

Exit mobile version