Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: चौकीदार लिखित परीक्षा रद्द करने की मांग पर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष अभ्यार्थियों का विरोध प्रदर्शन, परीक्षा में गड़बड़ी का लगाया आरोप

Jamshedpur. अभ्यर्थियों ने चौकीदार बहाली की लिखित परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाया है. इसे लेकर अभ्यर्थियों ने परीक्षा रद्द करने की मांग की और शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया. उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना दिया. दरअसल, पूर्वी सिंहभूम में 305 चौकीदारों की नियुक्ति के लिए 13 परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा ली गयी थी. परीक्षा में 4473 अभ्यर्थी शामिल हुए थे.

विरोध प्रदर्शन के दौरान अभ्यार्थियों का नेतृत्व कर रहे ईश्वर चंद्र मुर्मू ने कहा कि परीक्षा के दौरान कई सवाल गलत थे. प्रशासन ने परिणाम जारी कर सात से शारीरिक जांच की तिथि तय कर दी है, जिसे अविलंब स्थगित की जानी चाहिए. उपायुक्त को सौंपे गये ज्ञापन में सैकड़ों अभ्यार्थियों ने हस्ताक्षर कर पुनः परीक्षा लेने की मांग की. अभ्यर्थियों का कहना है कि 22 दिसंबर को झारखंड में चौकीदार बहाली की लिखित परीक्षा ली गयी थी, जिसमें कई प्रश्न में भारी त्रुटि पायी गयी.

Exit mobile version