Site icon Lahar Chakra

जमीन पर कब्जा के विरोध में चौका की Narsingh Steel Company के गेट पर प्रदर्शन, रैयतों ने अवैध रूप से जमीन कब्जा का लगाया आरोप

chauka. चौका के खूंटी पहाड़धार स्थित नरसिंह इस्पात लिमिटेड कंपनी पर रैयतों ने जमीन पर अवैध कब्जा का आरोप लगाया है. इसे लेकर गुरुवार को रैयतों ने कंपनी के गेट पर बैठकर विरोध जताया. कंपनी से कब्जा की गयी जमीन को खाली करने की मांग की. सूचना पाकर चौका पुलिस व सीआइ पहुंचे. मामला को शांत करने का प्रयास किया.

रैयतों ने बताया कि कंपनी के मुख्य गेट के समीप रैयती जमीन पर पहले टिना देकर कब्जा किया. उसके बाद गड्ढा खोद दिया है. अब बाउंड्री कर रहे हैं. रैयतों ने बताया कि हम जमीन पर कब्जा करने करने नहीं देंगे. कब्जा की गयी जमीन को मुक्त कर दें. कंपनी ने पानी निकासी के लिए खोदे गये गड्ढे को मिट्टी डालकर बंद कर दिया.

वहीं, टिना को खोल दिया. इसके बाद रैयत माने और कंपनी गेट से हटे. खूंटी-पाहाड़धार स्थित नरसिंह इस्पात कंपनी के साथ अक्सर जमीन विवाद रहा है. कंपनी पर कभी वन विभाग की जमीन पर कब्जा करने, तो कभी रैयतों की जमीन कब्जा करने का आरोप लगता रहा है. जमीन कब्जा का विरोध होने पर कंपनी पीछे हट जाती है.

Exit mobile version