
देवघर : देवघर से सामने आ रही है. मधुपुर थाना क्षेत्र स्थित एचडीएफसी बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती हुई है. घटना के लेकर बताया जा रहा कि करीब छह हथियारबंद अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. डकैती करने वाले अपराधियों में से एक ने हेलमेट और एक ने बुरका पहन रखा था.
बैंक में घुसते ही अपराधियों ने कर्मचारियों को अपने कब्जे में ले लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद उन्होंने बंदूक की नोक पर करीब 3 बैग में रुपये के बंडल भर लिये और फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गयी है. बैंक कर्मचारियों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मधुपुर थाने की एक टीम और एसडीपीओ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की.
बताया जा रहा है कि लूटी गई रकम लाखों में हो सकती है, हालांकि पुलिस और बैंक प्रबंधन ने अभी तक लूटी गयी कुल रकम की पुष्टि नहीं की है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है.
