Lahar Chakra

उपायुक्त ने जनता दरबार में लोगों की समस्याओं का ऑन द स्पॉट किया समाधान, कार्रवाई का भी आश्वासन

जमशेदपुर. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अनन्य मित्तल ने जनता दरबार में आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा यथोचित कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया. इस दौरान 50 से ज्यादा फरियादियों ने अपनी निजी समस्याओं व सामाजिक समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा जिसपर संवेदनशील होकर उन्होने यथोचित व समयबद्ध कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया.

फरियादियों ने जमीन विवाद, वन विभाग से क्लियरेंस के संबंध में, स्थानांतरण, म्यूटेशन, स्कूल में खेल स्टेडियम, विद्यालय में नामांकन, दुकान आवंटन, जाति प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड में नाम जुड़वाने, छत की सील हटाने का आवेदन, दुकान आवंटन, सामाजिक विषयों पर ज्ञापन समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं व समस्याओं को लेकर उपायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया जिसपर यथोचित कार्रवाई को लेकर उन्हें आश्वस्त किया गया.

इस दौरान कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान भी किया गया. प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागीय पदाधिकारी को अग्रसारित कर समयबद्ध कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया . जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि प्रखंड कार्यालय के साथ-साथ अन्य सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित कर जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों का जांचोंपरान्त समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे.

Exit mobile version